फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष: दशहरा ग्राउंड में नुकीली वस्तु से हमला, मुजफ्फरनगर का युवक गंभीर

Sat, 04 Jul 2026 08:00 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

देहरादून के प्रेमनगर स्थित दशहरा ग्राउंड में शनिवार शाम दो दोस्तों के बीच मामूली विवाद हिंसक हो गया। मुजफ्फरनगर निवासी युवक ने अपने साथी के पेट में नुकीली वस्तु से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के दशहरा ग्राउंड में शनिवार शाम दो दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। मुजफ्फरनगर से घूमने आए एक युवक ने अपने ही साथी के पेट में किसी नुकीली वस्तु से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि दशहरा ग्राउंड में एक युवक के पेट में नुकीली चीज से वार कर उसे घायल कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की पहचान कृष्णा मलिक (25) निवासी ग्राम कज्जीखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

घायल के साथी नितिन ने पुलिस को बताया कि कृष्णा मलिक और उसका मित्र शिवानंद उर्फ शिवा, निवासी सिसोली, मुजफ्फरनगर, शनिवार को घूमने के लिए देहरादून आए थे। शाम करीब छह बजे दोनों दशहरा ग्राउंड प्रेमनगर पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान शिवानंद उर्फ शिवा ने किसी नुकीली चीज से कृष्णा मलिक के पेट पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल घायल की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य माध्यमों से भी आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रेमनगर पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा। मामले में तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें