राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के बाद देश भर से चयनित 371 युवाओं में रामनगर के इस लाल ने टॉप किया है।
jरविवार को घोषित परिणाम में उनको सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के बाद देश भर से चयनित 371 युवाओं में रामनगर के इस लाल ने टॉप किया है। रविवार को घोषित परिणाम में उनको सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ।
रामनगर के शिवांश जोशी परीक्षा में अव्वल रहे हैं। शिवांश ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने इसी साल लिटिल स्कॉलर स्कूल से 12वीं की परीक्षा 96.8 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की थी। खास बात यह है कि शिवांश ने यह उपलब्धि बिना कोचिंग के हासिल की है। बेटे की इस कामयाबी से परिवार वाले गद्गद हैं और घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
भारतीय जीवन बीमा निगम के हल्द्वानी मंडल कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी संजीव जोशी और चिल्किया प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक तनुजा जोशी के बेटे शिवांश (17) का बचपन से ही सेना में जाने का सपना था।
उन्होंने 24 अप्रैल को एनडीए की प्रवेश परीक्षा दी थी। उनको इसमें सफल होने का पूरा विश्वास था। शिवांश ने बताया कि उनका चयन एनआईटी त्रिचिनापल्ली (तमिलनाडु) के लिए भी हुआ था लेकिन फौज में जाने की इच्छा के चलते वह वहां नहीं गए।
वह तीन महीने से एनडीए की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी के क्रम में अपनी अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान को सुधारा। स्कूल से भी इसके लिए उसे पूरा सहयोग मिला।
आत्म विश्वास होना चाहिए, कामयाबी मिलेगी
shivansh Joshi with his family
शिवांश के अनुसार एनडीए की परीक्षा को लोगों ने हौव्वा बनाया है लेकिन छात्रों का आत्मविश्वास मजबूत होना चाहिए। कड़ी मेहनत का जज्बा भी होना चाहिए। इससे हम आसानी से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
घर में लगा बधाई देने वालों का तांता
शिवांश के घर रामनगर के मोहल्ला भवानीगंज स्थित पंचवटी कॉलोनी में बधाई देने वालों का तांता लगा है। उनका छोटा भाई प्रियांश भी लिटिल स्कॉलर स्कूल में आठवीं का छात्र है। शिवांश ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए वह तीन साल पुणे रहेंगे। उसके बाद एक साल के लिए देहरादून आईएमए में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
साक्षात्कार में प्रदेश के 12 विशेष चीजों के बारे में पूछा गया
शिवांश के अनुसार साक्षात्कार इलाहाबाद बोर्ड में हुआ। इसमें प्रदेश के 12 विशेष चीजों के बारे में पूछा गया था। वह फुटबाल के अच्छे खिलाड़ी हैं। यह जानकारी जब बोर्ड के सदस्यों को हुई तो उन्होंने फुटबाल के नियमों से संबंधित कई सवाल पूछे। क्षेत्र और राज्य से भी संबंधित कई सवाल पूछे गए।
12वीं के बाद दिया गया मोबाइल
रामनगर (नैनीताल)। शिवांश ने अनुसार उन्होंने इंटर तक कभी भी मोबाइल का उपयोग नहीं किया था। इंटर पास होने के बाद ही उनको मोबाइल दिया गया, लेकिन इसके बाद भी वह मोबाइल से दूर रहे। शिवांश ने अपनी कामयाबी में अमर उजाला को भी श्रेय दिया। उनका कहना है कि वह बचपन से ही अमर उजाला पढ़ते रहे हैं। संपादकीय पेज, देश विदेश और खेल पेज उसका पसंदीदा रहा है।