अपराजिता राय सिक्किम की पहली महिला आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने 2010 और 2011 में यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा दी और दोनों ही साल परीक्षा पास की। यही नहीं अपराजिता सिक्किम में सर्वोच्च रैंक हासिल करने वाली कैंडिडेट हैं। यही नहीं अपराजिता की सफलता की सीढ़ी यही नहीं रुकी उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के दौरान 'बेस्ट लेडी आउटडोर' की ट्रॉफी जीती।
1958 बैच की आईपीएस अफसर अपराजिता राय को श्री उमेश चंद्र ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। दरअसल, अपराजिता को उनके परिवार वालों ने हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जहां उनके पिता वन विभाग में डिविजनल ऑफिसर थे वहीं उनकी मां स्कूल में पढ़ाती थी। 8 साल की उम्र में उनके पिता की मौत हो गई।
पढ़ें: जानिए, 14 बच्चों की मां ने कैसे अकेले के दम पर खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस