फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी फतह कर एसडीआरएफ के राजेंद्र ने रचा नया कीर्तिमान

Mon, 28 Feb 2022 04:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

राजेंद्र नाथ उत्तराखंड पुलिस के प्रथम जवान हैं जिसके द्वारा तीन दिवस के अंतराल में माउंट किलिमंजारो को दो बार सफल आरोहण का रिकार्ड बनाया है
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह कर नया कीर्तिमान रचा है।  21 फरवरी को वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने आरक्षी राजेंद्र नाथ को फ्लैग ऑफ किया था।

विज्ञापन


24 फरवरी को आरोहण के दौरान -10 डिग्री तापमान व 80-90 किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाएं तथा लगातार हो रही बर्फबारी जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए एसडीआरएफ जवान राजेंद्र नाथ द्वारा लगातार 9 घंटे 16 किलोमीटर पैदल चलते हुए सारी बाधाओं को पार करते हुए शाम 5.20 बजे (अफ्रीकन समयानुसार 7 बजकर 50 मिनट) पर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर तिरंगा व उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराया।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में हादसा: पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्ची की मौत पांच घायल, दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार
विज्ञापन


सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने दी शुभकामानाएं
जिसके बाद 26 फरवरी की रात 12 बजे राजेंद्र टीम के अन्य सदस्यों के साथ पुन: डबल समिट के लिए रवाना हुए। सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर माउंट किलिमंजारो पर तिरंगे के साथ-साथ एसडीआरएफ का ध्वज फहराकर उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया।
विज्ञापन


राजेंद्र नाथ उत्तराखंड पुलिस के प्रथम जवान हैं जिसके द्वारा तीन दिवस के अंतराल में माउंट किलिमंजारो को दो बार सफल आरोहण का रिकार्ड बनाया है। सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने आरक्षी राजेंद्र नाथ के इस नए कीर्तिमान की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें