शिक्षण संस्थानों के 161 मालिकों और प्रबंधकों के खिलाफ भी आरोपपत्र
एसआईटी ने 51 मुकदमे हरिद्वार और 32 मुकदमे देहरादून में दर्ज किए थे। इनमें कुल 135 शिक्षण संस्थानों के 161 मालिकों और प्रबंधकों के नाम सामने आए थे। शिक्षण संस्थानों में 78 देहरादून के और 57 हरिद्वार के शामिल हैं। एसआईटी ने इन शिक्षण संस्थानों के इन 161 मालिकों और प्रबंधकों के खिलाफ भी विभिन्न न्यायालयों में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इनके खिलाफ धोखाधड़ी के साथ-साथ जालसाजी की धाराएं भी लगाई गई हैं।
मुकदमों में विवेचना पूरी कर सरकारी अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट भेज दी गई है। कुछ के खिलाफ विवेचना चल रही है । जबकि, 12 अन्य अधिकारियों के खिलाफ विवेचना और मुकदमे के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है।
- अमित श्रीवास्तव, एसपी एवं एसआईटी प्रभारी