फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड संस्कृत विवि की वेबसाइट हुई हैक, लिखा 'पाकिस्तान जिंदाबाद'

Mon, 20 Jun 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की वेबसाइट को हैक कर लिया गया है। मुख्य पृष्ठ के नीचे पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा आ रहा है।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि वेबसाइट को पाकिस्तान से हैक किया गया है। वेबसाइट हैक होने पर विवि प्रशासन ने इसे बंद करा दिया है। विवि ने मामले की जांच और मुकदमा दर्ज करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है।
 
विवि प्रशासन के मुताबिक बीते तीन-चार दिन से विवि की वेबसाइट usvv.ac.in का मुख्य पृष्ठ नहीं खुल पा रहा था। मुख्य पृष्ठ के नीचे पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा आ रहा था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि विवि की वेबसाइट को पाकिस्तान से हैक किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसएसपी को पत्र लिखकर अवगत कराया

साइबर क्राइम
विवि के साइबर विशेषज्ञ तीन-चार दिन से ही वेबसाइट को खोलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वेबसाइट नहीं खुल पा रही थी। जिसके चलते विवि प्रशासन ने सोमवार दोपहर बाद वेबसाइट को बंद करा दिया।

उत्तराखंड संस्कृत विवि के कुलसचिव गिरीश चंद्र अवस्थी ने बताया कि वेबसाइट हैक कर ली गई है।

इसका दुरुपयोग न किया जा सके इसके लिए इसे बंद कर दिया गया है। इस संबंध में एसएसपी को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें