उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के योगाचार्य (एमए-योग), पीजी डिप्लोमा योग और छह माह के योग प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों की सीटों में कटौती कर दी है। विवि प्रशासन छात्र-छात्राओं की सुविधाओं के देखते हुए यह निर्णय लिया है। योगाचार्य में दाखिले के लिए छात्र छात्राएं छह अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि योगाचार्य में 65 सीटों से घटाकर 50 कर दिया है। जबकि पीजी डिप्लोमा योग में 40 सीटों के स्थान पर 30 सीटों पर ही दाखिले स्वीकार दिए जाएंगे।
वहीं योग प्रमाणपत्र में 10 सीटों पर छात्र-छात्राओं के दाखिले लिए जाएंगे। विवि की विद्या परिषद 18वीं बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। कुलसचिव ने बताया कि योगाचार्य में दाखिले के लिए छात्र-छात्राएं छह अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
इस तिथि के बाद छात्रों के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 18 अगस्त को होगी। इसके बाद कांउसिलिंग के आधार योगाचार्य में दाखिले दिए जाएंगे। इस संबंध में विवि की वेबसाइट पर भी सूचना जारी कर दी गई है।