फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें, इग्नू में एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब 14 अगस्त तक ले सकते हैं दाखिला

Thu, 01 Aug 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में नए सेशन के एडमिशन की तारीख बढ़ गई है। बुधवार को अंतिम तारीख थी तो एडमिशन के लिए लंबी कतार लग गई। हालांकि दोपहर बाद एडमिशन की तारीख बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


इग्नू के अधिकांश कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है। ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश आवेदन करते समय अभ्यर्थी को अपने प्रमाण पत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होती है और ऑनलाइन ही शुल्क का भुगतान करना है।

यदि किसी अभ्यर्थी  को इग्नू वेबसाइट के व्यस्त चलने के कारण ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने में कठिनाई हो रही हो तो उस दशा में वे क्षेत्रीय केंद्र या स्टडी सेंटर जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। इग्नू के उप निदेशक डॉ. रंजन कुमार और सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदंबा प्रसाद ने बताया कि अब स्टूडेंट्स 14 अगस्त तक ऑनलाइन या ऑफलाइन एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन


एससी, एसटी को फ्री एडमिशन
इग्नू में एससी, एसटी स्टूडेंट को बीए, बीकॉम, बीएससी, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज में फ्री एडमिशन दिया जाता है। इसके लिए उन्हें अपना जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के अलावा दो फोटोग्राफ साथ लेकर आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें