परीक्षा परिणाम जारी करते शिक्षा मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (हाईस्कूल) में पौड़ी के आलोक कुकरेती ने 90 प्रतिशत और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (इंटरमीडिएट) में इसी जिले के अभिषेक ममगई ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय सभागार में शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें इस साल पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल 95.24 प्रतिशत और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष का 91.45 प्रतिशत रहा। पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष में प्रदेश में टॉप करने वाले आलोक कुकरेती ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ सितोनस्यॅू पौड़ी के छात्र हैं। पूर्व मध्यमा में दूसरे स्थान पर 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्री वाराही देवी संस्कृत विद्यालय देवीधुरा चंपावत के छात्र पंकज जोशी रहे।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: मर्णिकाघाट में रील बनाने के चक्कर नदी में बह गई महिला...मासूम बच्ची चिल्लाती रही मम्मी-मम्मी
वहीं, ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ सितोनस्यॅू पौड़ी के छात्र आयुष बलूनी 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में प्रदेश में टॉप करने वाले अभिषेक ममगाई श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के छात्र हैं। इस परीक्षा में 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान पर ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ सितोनस्यॅू पौड़ी के छात्र शौर्य कौशिक रहे। जबकि गुरुकुल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय ज्वालापुर हरिद्वार के लविश वशिष्ठ 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में तीसरे स्थान पर रहे। परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के दौरान निदेशक संस्कृत शिक्षा डाॅ. आनंद भारद्वाज, शिक्षा परिषद के सचिव वाजश्रवा आर्य आदि मौजूद रहे।