सात रोपवे प्रोजेक्टों की डीपीआर हो रही तैयार
वर्तमान में पर्वतमाला योजना के तहत पर्यटन विभाग राज्य में रोप वे प्रोजेक्टों के प्रस्ताव तैयार कर रहा है। अभी सात रोपवे परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हो रही है। केदारनाथ और हेमुकंड साहिब रोपवे नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लि. (एनएचएलएनएल) को बनाना है, जबकि ऋषिकेश-नीलकंठ, औली से गोरसों, रानीबाग से हनुमान मंदिर, पंचकोटी से बौराड़ी, बलाती बैंड से खलिया, रैथल बारसू बरनाला, नगर-वरुणावत चोटी, कनकाचोरी कार्तिक स्वामी मंदिर की डीपीआर भी एनएचएलएनएल तैयार कर रहा है।
ये भी पढ़ें...Karnaprayag: केदारनाथ वन प्रभाग के धनपुर रेंज के जंगलों में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे विभागीय कर्मचारी
रोपवे का काम ब्रिडकुल को देने की वकालत
रोप-वे परियोजनाओं के लिए ब्रिडकुल को भी कार्यदायी एजेंसी के तौर पर शामिल करने की वकालत की गई है। सचिव लोनिवि डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने इस संबंध में सचिव नियोजन को पत्र लिखा है। ब्रिडकुल लोनिवि की एक कार्यदायी एजेंसी है, जिसका पूरा नाम ब्रिज रोपवे टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड है। उत्तराखंड में केदारनाथ, हेमकुंड साहिब समेत राज्य के कई पर्वतीय जिलों में रोप वे प्रोजेक्ट बनाने की योजना है, लेकिन कई व्यावहारिक व तकनीकी दिक्कतों के कारण इन परियोजनाओं पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है।