फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रोडवेज कर्मियों के लिए राहत की खबर, जल्द मिलेगा वेतन, नहीं होगी नुकसान की वसूली 

Tue, 27 Oct 2020 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रार्थना पत्र दिए जाने पर अब कर्मचारियों का अवकाश होगा मंजूर 
  • प्रबंध निदेशक कार्यालय में हुई बैठक का कार्यवृत्त जारी होने के बाद आंदोलन स्थगित
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रोडवेज कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। कर्मचारियों को दीपावली से पहले एक महीने का वेतन मिलेगा। साथ ही आंदोलनरत कर्मचारियों से रोडवेज को हुए नुकसान की वसूली की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


प्रार्थना पत्र दिए जाने पर अनुपस्थित कर्मचारियों का अवकाश मंजूर किया जाएगा। कर्मचारियों की 26 अक्तूबर को प्रबंध निदेशक कार्यालय में हुई बैठक का कार्यवृत्त जारी किया गया है। इसके बाद आंदोलनरत कर्मचारियों ने आज होने वाली प्रदेश भर में धरने एवं कार्यबहिष्कार के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। 

निगम के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान की ओर से जारी कार्यवृत्त में कहा गया है कि दीपावली से पहले कर्मचारियों के एक महीने के वेतन का भुगतान करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था हुई तो एक महीने का और भुगतान किया जाएगा। सेवानिवृत्त एवं मृतक कर्मचारियों के देयकों के लिए भी निगम प्रयासरत है। बैठक में संगठन प्रतिनिधियों की ओर से बताया गया कि दीपावली के त्योहार के अवसर पर निगम की लगभग सभी बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन


यदि यात्रियों की अधिक संख्या रही तो अनुबंधित बसों को भी चलाने पर विचार किया जाएगा। बसों के संचालन में बढ़ोत्तरी होने पर प्रोत्साहन योजना को फिर से शुरू करने पर विचार किया जाएगा। कार्यवृत्त में यह भी कहा गया है कि निगम की परिसंपत्तियों के व्यवसायिक उपयोग के संबंध में निदेशक मंडल से निर्णय हो चुका है। निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसाई ने कहा कि बैठक में यह भी तय हुआ है कि हरिद्वार रोड स्थित वर्कशॉप की जमीन को एमडीडीए को दिया जाएगा।

इसके बदले आईएसबीटी को निगम को दिया जाएगा। एमडीडीए बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव आएगा। बैठक में निगम के महाप्रबंधक हरगिरी, महाप्रबंधक दीपक जैन, उप महाप्रबंधक संजय गुप्ता, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम सिंह डंगवाल, प्रांतीय महामंत्री दिनेश पंत, संयुक्त मंत्री प्रेम सिंह रावत, उप महामंत्री विपिन बिजल्वाण, भूपेंद्र अधिकारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें