तैनाती स्थल पर रहें अधिकारी, न रुकें बस सेवाएं
रोडवेज की एमडी रीना जोशी ने सभी आरएम (संचालन/तकनीकी) और एआरएम को पत्र भेजा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक अक्तूबर को ही आदेश जारी कर दिया गया था कि बिना पूर्व अनुमति के कोई कर्मचारी अवकाश पर नहीं जाएगा। इसके बावजूद यूनियन ने अपने लेटर पैड पर कर्मचारियों के अवकाश पर रहने की जो सूचना दी है, वह निगम मुख्यालय के आदेश के विपरीत है। एमडी ने सभी अधिकारियों को अपनी तैनाती स्थल पर रहने और किसी भी दशा में बस सेवाओं का संचालन न रुकने देने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारियों को समझाने का प्रयास करने को कहा है। इसके बावजूद यदि क्रू (चालक-परिचालक) के कारण कोई सेवा प्रभावित होती है या कोई कर्मचारी उपस्थिति पंजिका में दर्ज होकर धरने में शामिल होता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, कार्यशाला या बस स्टेशन से बसों की आवाजाही में बाधा डालने वालों पर भी सख्ती होगी। पत्र में 23 अक्तूबर को हुए कार्य बहिष्कार से निगम को हुए आर्थिक नुकसान का भी जिक्र किया गया है।