फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड परिवहन निगम हो गया मालामाल, कमाई सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

Tue, 08 Aug 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने के बावजूद उत्तराखंड परिवहन निगम की बंपर कमाई हुई है। एक ही दिन में निगम मालामाल हो गया। कमाई सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने दो दिन में साढ़े तीन करोड़ कमा लिए। आंकडों पर नजर डालें तो रक्षाबंधन के दिन निगम को एक करोड़ 67 लाख आय हुई वहीं दूसरे दिन एक करोड़ 45 लाख रुपये की कमाई हुई।

इसमें रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने में एवज में मिलने वाला बजट शामिल नहीं है। निगम के प्रबंध निदेशक बीके संत ने भी माना कि इस बार निगम को ठीकठाक आय हुई है, लेकिन कर्मचारियों की देनदारियों के मुकाबले नाकाफी है। 
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक संत के मुताबिक सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं मसलन रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा, वरिष्ठ नागरिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकसभा एवं राज्य सभा के  सदस्यों, मेरा बुजुर्ग मेरा तीर्थ योजना, दिव्यांगों और उनके सहवर्ती को यात्रा कराने के एवज में सरकार पर 20 करोड़ से अधिक का बकाया है।

इसके अलावा साल 2013 में आयी आपदा के दौरान आपदा पीड़ितों को मुफ्त यात्रा कराई गई थी उसका भी कई करोड़ बकाया है। आपदा के दौरान बसों का संचालन ठप होने से निगम को 17.79 करोड़ का नुकसान भी हुआ था। सरकार ने इसकी भरपायी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक बजट नहीं मिला है।

प्रबंध निदेशक बीके संत का कहना है कि कर्मचारियों की देनदारी और अन्य खर्चों से निपटने के लिए निगम को तत्काल 40 करोड़ रुपये की जरूरत है। इस संबंध में सरकार से लिखापढ़ी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें