श्रीनगर और देवप्रयाग में अलकनंदा नदी उफान पर
उपरी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण श्रीनगर और देवप्रयाग में अलकनंदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से करीब एक से दो मीटर नीचे रहा। श्रीनगर में अलकेश्वर घाट और कीर्तिनगर में ढुंडप्रयाग स्नान घाट जलमग्न रहा। जबकि देवप्रयाग में अलकनंदा नदी के उफान पर रही। दोपहर को अलकनंदा नदी का जल स्तर 460.30 मीटर तक पहुंच गया। इसके चलते गंगा का जल स्तर बढ़ने से यहां संगम स्थल का निचला हिस्सा, रामकुंड घाट, फुलेडी घाट आदि पूरी तरह जलमग्न हो गया। वहीं भागीरथी नदी क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर तक अलकनंदा का पानी भर गया।