फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: एरोमा पार्क में उद्योग लगाने को भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू, 500 करोड़ रुपये होंगे खर्च 

Thu, 09 Jul 2020 11:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • ऊधमसिंह नगर में 40 एकड़ पर बनेगा पार्क 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में 40 एकड़ भूमि पर एरोमा पार्क बनेगा। इसके लिए राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडकुल) ने उद्योगों को भूमि आवंटन करने को नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पार्क में हर्बल, कृषि, बागवानी पर आधारित फूड प्रोसेसिंग इकाइयां, खाद्य और कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाले उद्योगों को जमीन मिलेगी। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2018 में पहली बार निवेशक सम्मेलन (इन्वेस्टर्स समिट) का आयोजन किया था। जिसमें सरकार ने नामी कंपनियों के साथ 601 प्रस्तावों पर 1.24 लाख करोड़ के निवेश पर एमओयू किया था। इसमें लगभग 22 हजार करोड़ के निवेश की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो चुका है। 


निवेशक सम्मेलन में एरोमा क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए पांच हजार करोड़ से अधिक के प्रस्ताव सरकार को मिले थे। एरोमा उद्योग लगाने में उद्यमियों की रुचि को देखते हुए सरकार ने एरोमा नीति बनाई है। साथ ही प्रदेश में एरोमा पार्क बनाने की घोषणा की थी। इसके तहत ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में 40 एकड़ जमीन एरोमा पार्क बनाने के लिए चिन्हित हो चुकी है। 
विज्ञापन


सिडकुल के प्रबंध निदेशक एसएस मुरुगेशन ने बताया कि एरोमा पार्क में जमीन आवंटन के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फूड प्रोसेसिंग, हर्बल उत्पादन, मसाले समेत अन्य तमाम खाद्य उत्पाद बनाने वाले उद्योग पार्क में स्थापित किए जाएंगे। 

ये है सरकार की ओर से छूट
एरोमा नीति में सरकार की ओर से निवेश करने वाले उद्यमियों को स्टांप ड्यूटी, मंडी टैक्स छूट दी जाएगी। वहीं, बिजली के बिल में उत्पादन शुरू होने के पांच साल तक छूट मिलेगी। ब्याज दर में पांच वर्ष के लिए छह प्रतिशत तक प्रतिपूर्ति सरकार करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें