फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी होने के साथ फिर बना चर्चा में आया डीएवी पीजी कॉलेज

Thu, 11 Mar 2021 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी होने के साथ ही एक बार फिर सियासत में अलग पहचान रखने वाला डीएवी पीजी कॉलेज चर्चा का केंद्र बन गया है। दरअसल, तीरथ सिंह रावत की पत्नी डॉ. रश्मि त्यागी रावत इसी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: पीसीओ चलाकर गुजारा करते थे सीएम तीरथ सिंह रावत, तस्वीरों में देखें कुछ पुरानी यादें ...

डीएवी पीजी कॉलेज में बुधवार को जश्न का माहौल नजर आया। यह जश्न छात्रों में नहीं बल्कि कॉलेज के शिक्षकों में था। इसकी वजह थी, उनके बीच से मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि त्यागी रावत के पति तीरथ सिंह रावत का सूबे का नया मुख्यमंत्री बनना। शिक्षकों में उत्साह इसलिए भी था क्योंकि वह सरकार के एक एक्ट के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड: तो क्या सल्ट से चुनाव लड़ेंगे तीरथ सिंह रावत, सीएम बनने वाले हैं पांचवें सांसद

आंदोलन की परिणति के तौर पर कई महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। इसमें खुद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की पत्नी भी शामिल हैं। लिहाजा, शिक्षकों ने मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एक नई उम्मीद के साथ जश्न मनाया।


सूबे के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पत्नी वर्ष 2008 में डीएवी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त की गई थी। जल्द ही उनका प्रमोशन बतौर एसोसिएट प्रोफेसर होने जा रहा है। डॉ. रश्मि डीएवी शिक्षक संघ में बतौर संयुक्त सचिव भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इससे पूर्व वह एबीवीपी से भी जुड़ी रह चुकी हैं। कॉलेज में एनसीसी का कार्य भी उन्होंने एक साल तक संभाला।  

विज्ञापन


हमारे लिए आज यह सौभाग्य की बात है कि हमारे बीच की प्रोफेसर डॉ. रश्मि त्यागी रावत के पति सूबे के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। यह उम्मीद करते हैं कि शिक्षक जगत से जुड़े हुए जो भी मुद्दे हैं, उन पर नई सरकार और बेहतर कार्य करेगी। 
- डॉ. अजय सक्सेना, प्राचार्य, डीएवी पीजी कॉलेज

डॉ. रश्मि स्वभाव से बेहद सौम्य हैं। वह सदैव हमारे बीच एक शिक्षिका के तौर पर ही रही। यह हमारे लिए बेहद सुखद अनुभव है कि आज उनके पति सूबे के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। हम सभी पूरे परिवार को शुभकामनाएं देते हैं। 
- मेजर डॉ. अतुल सिंह, मुख्य नियंता, डीएवी पीजी कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें