फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: करन माहरा के वायरल वीडियो पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस महामंत्री शाह को नोटिस जारी

Wed, 26 Jul 2023 11:24 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा गढ़वाल के लोगों पर कुछ सवाल खडे कर रहे हैं। इससे मंगलवार को अचानक सियासत गरमा गई। भाजपा ने इसे गढ़वाल के लोगाें के स्वाभिमान से जोड़ते हुए माहरा से माफी मांगने की मांग कर दी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का एक वीडियो वायरल करने के मामले में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने इस पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन शाह ने खुद यह बात स्वीकार की है कि उन्हें किसी दूसरे माध्यम से नोटिस मिला है, वह बुधवार को सुबह अनुशासन समिति के सम्मुख प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा गढ़वाल के लोगों पर कुछ सवाल खडे कर रहे हैं। इससे मंगलवार को अचानक सियासत गरमा गई। भाजपा ने इसे गढ़वाल के लोगाें के स्वाभिमान से जोड़ते हुए माहरा से माफी मांगने की मांग कर दी। जबकि माहरा इस वीडियो को एडिटेड बता रहे हैं।

Uttarakhand Politics: हरीश रावत से मिले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस में जाने की चर्चा, वीडियो वायरल
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी ने गलत मंशा से वीडियो से छेडछाड़ की है। उन्होंने तो गढ़वाल के वीरों के बारे में बातें कही हैं। किसी ने छोटे से क्लिप को काटकर उसमें ऐसा दिखाया है कि वह कोई गलत बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

दो वीडियो (असली और एडिटेड) जारी किए

उन्होंने इस संबंध में दो वीडियो (असली और एडिटेड) जारी किए हैं। उन्होंने इस मामले में प्रदेश महामंत्री शाह को नोटिस दिए जाने के बारे में अनभिज्ञता जताई, कहा कि यदि किसी ने गलत किया है तो कार्रवाई होनी चाहिए।

इस संबंध में कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह को नोटिस जारी किया है। उन्हें दो अगस्त सुबह 11 बजे अनुशासन समिति के सामने पेश होकर अपनी बात रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें