फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सीट के लिए बैकफुट पर ही रहेगी भाजपा

Mon, 27 Oct 2014 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाला चुनाव इस बार एकतरफा होता दिख रहा है। क्योंकि भाजपा का संख्याबल पहले से भी कम हो गया है। इसलिए भाजपा इस बार बैकफुट पर दिख रही है। माना जा रहा है कि इस बार भाजपा इस चुनाव में बहुत उछल कूद भी नहीं करेगी।
विज्ञापन


अगले महीने राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव हो सकता है। नंबर गेम में कांग्रेस कहीं आगे होने के कारण उत्साहित है। कांग्रेस में तो बस इस बात की लड़ाई है कि कौन उम्मीदवार बने। लेकिन भाजपा के लिए यह चुनाव हुंकार भरने लायक भी नहीं रहा।

समीकरण कांग्रेस के पक्ष में
चुनाव के लिए जरूरी संख्या बल नहीं होने के कारण भाजपा को इस बार भी पीछे खड़े रहकर तमाशबीन ही बने रहना होगा। क्योंकि समीकरण इस समय कांग्रेस के पक्ष में है। इस बार के राज्यसभा चुनाव की स्थिति भाजपा के लिए पिछले चुनाव से भी कमजोर साबित होगी।
विज्ञापन


क्योंकि नंबर गेम ने भाजपा को बैकफुट पर धकेल दिया है। विधानसभा की तीन सीटों पर हुए उप-चुनाव में भाजपा ने अपनी डोईवाला व सोमेश्वर सीट भी खो दी। इसलिए अब भाजपा विधायकों की संख्या मात्र 28 रह गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें