फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Politics: मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की मंत्रणा, जल्द बांटे जा सकते हैं दायित्व

Sun, 12 Feb 2023 02:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के बीच हुई मंत्रणा के बाद अब जल्द ही दायित्व बांटे जा सकते हैं। वरिष्ठ सक्रिय नेताओं को दायित्वों में प्राथमिकता मिलेगी। पहली सूची में इनके नाम शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बीच मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को मंत्रणा हुई। इस मुलाकात को प्रदेश सरकार में तय होने वाले दायित्वों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही दायित्व बांटेगी।

विज्ञापन


भट्ट ने मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार बताया। लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री को सांगठनिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश, जिला, मंडल स्तर पर सांगठनिक इकाइयों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। संगठन में 52 वर्ष तक की आयु के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।

दायित्वों में 52 वर्ष से अधिक आयु के नेताओं को तरजीह देने पर विचार हुआ। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी दायित्वों के लिए सबसे पहली सूची में पार्टी के उन नेताओं के नाम शामिल किए जाएंगे, जो 52 वर्ष से अधिक आयु के हैं और पार्टी में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKPSC Papers: पटवारी-जेई भर्ती परीक्षा में 56 नकलची अभ्यर्थियों की सूची जारी, आगामी परीक्षाओं में नहीं बैठेंगे

विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी पिछले दिनों मंत्रिपरिषद विभाग से सभी विभागों के अधीन आयोगों, निगमों, बोर्डों व विभिन्न संस्थाओं में अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, सदस्यों के खाली पदों और उन पर तैनात महानुभावों के कार्यकाल के बारे में सूचना मांगी जा चुकी है। माना जा रहा है कि प्रदेश संगठन के साथ एक और दौर की बैठक के बाद मुख्यमंत्री दायित्वधारियों की घोषणा कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें