फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अमेरिका में जीता गोल्ड

Mon, 14 Aug 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस का जवान तेजेंद्र
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने देशवासियों को शानदार तोहफा दिया है। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को तीन पदक जीते। पावर लिफ्टिंग में तेजेंद्र ने गोल्ड व मुकेश पाल ने ब्रांज जीता। दस हजार मीटर दौड़ में मुकेश रावत को भी ब्रांज मेडल मिला। 
विज्ञापन


अमेरिका में सात से 16 अगस्त तक वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को हुई पावर लिफ्टिंग स्पर्द्धा में उत्तराखंड पुलिस के जवान तेजेंद्र ने दुनियाभर के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी स्पर्द्धा में मुकेश पाल ने ब्रांज जीता।
विज्ञापन

मुकेश रावत
दस हजार मीटर दौड़ में मुकेश रावत ने 32 मिनट 55 सेकेंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक जीता। इससे पहले आठ अगस्त को 15 मिनट सात सेकेंड समय में पांच हजार मीटर दौड़ पूरी कर उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। 

तीसरी बार वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे मसूरी निवासी हेड कांस्टेबल मुकेश चार गोल्ड समेत आठ मेडल जीत चुके हैं। 2015 में वर्जीनिया में हुए गेम्स में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड की हैट्रिक लगाई थी। उन्होंने 1500, पांच हजार और दस हजार मीटर दौड़ में अव्वल स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें