फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल मुकेश ने कैलिफोर्निया में जीता रजत

Wed, 09 Aug 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
mukesh rawat
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल में 8 अगस्त को आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2017 में उत्तराखंड पुलिस के आरक्षी मुकेश रावत ने 5000 मीटर की दौड़ में रजत पदक हासिल किया है। मुकेश रावत ने 15 मिनट सात सेकेंड में दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव एवं एडीजी अशोक कुमार ने मुख्य आरक्षी मुकेश को बधाई दी है। 
विज्ञापन


मुकेश रावत पूर्व में 60वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2011, दिल्ली में 5000 मीटर और 10000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स 2013 में नीदरलैंड में 10000, 5000 और 3000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण, रजत और कॉस्य पदक हासिल कर चुके हैं।

एडीजी अशोक कुमार के मुताबिक वर्तमान में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल में सात अगस्त 16 अगस्त तक वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2017 चल रहे हैं। इसमें उत्तराखंड पुलिस से बॉडी बिल्डिंग में मुख्य आरक्षी मुकेश पाल, अमित क्षेत्री और आरक्षी तेजेंद्र सिंह भी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुकेश रावत वर्तमान में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में एथलेटिक्स कोच अनूप रावत से प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्पोर्ट्स कालेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा और उनके कोच अनूप रावत समेत अन्य खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें