पुलिसकर्मियों में खलबली मची
एसएसपी ने शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किया गया है। निर्देश में सख्त शब्दों में कहा गया है कि सभी सर्दी में नियमानुसार ही जैकेट पहनकर ड्यूटी करेंगे। अगर कोई नियम का उल्लंघन करता है तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, आदेश जारी होते ही कई पुलिसकर्मियों में खलबली मची है।
जैकेट के अंदर भी नहीं पहनते निर्धारित वर्दी
कई पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जो खाकी जैसे रंग से मिलती हुई फैशनेबल जैकेट पहनकर ड्यूटी करते हैं। इतना ही नहीं वह फैशनेबल जैकेट के नीचे निर्धारित वर्दी भी नहीं पहनते हैं। लेकिन अब एसएसपी के कड़े निर्देश जारी होने के बाद इस पर अंकुश लगेगा।
ये भी पढ़ें...सुरंग पर निगाहें: तस्वीरें कह रहीं...कब मिटेंगी दूरियां, 41 जिंदगियां आजाद होने को बेकरार, अच्छी खबर का इंतजार
ड्यूटी के समय निर्धारित वर्दी पहनी जानी चाहिए। अगर कोई फैशनेबल जैकेट या निर्धारित वर्दी नहीं पहनता पाया गया तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी