फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: कोबरा गैंग का तंजानिया निवासी तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर आया था कोकीन

Mon, 07 Oct 2024 06:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand News: ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी क्षेत्रों में विशेष चेकिंग की जा रही है। इस बीच राजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग के सदस्य एक बार फिर क्षेत्र में सक्रिय हुए हैं। इनका एक गुर्गा यहां कोकीन लेकर पहुंचा है।
विज्ञापन
कोबरा गैंग का विदेशी तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने कोबरा गैंग के विदेशी नागरिक को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। तंजानिया का यह नागरिक कोकीन को दिल्ली से लेकर आया था। उसके पास से 68 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। इस गैंग के तीन विदेशी तस्कर पहले भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी क्षेत्रों में विशेष चेकिंग की जा रही है। इस बीच राजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग के सदस्य एक बार फिर क्षेत्र में सक्रिय हुए हैं। इनका एक गुर्गा यहां कोकीन लेकर पहुंचा है।

एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, बार अदि में चेकिंग की। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर ओल्ड मसूरी रोड की तरफ गया है। वहां पर बैरियर के पास एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना पर नासूर जहरान हेमद बताया। तलाशी में उसके पास से 68 ग्राम कोकीन बरामद हुई।
विज्ञापन


Cyber Attack: उत्तराखंड में प्रमुख विभागों की वेबसाइट की गई सुचारू, चारधाम पंजीकरण साइट भी खोली गई

विज्ञापन

आरोपी नासूर तंजानिया का निवासी है। उसने पूछताछ में बताया कि वह कोबरा गैंग का सदस्य हे। वह तंजानिया के ही निवासी अपने दोस्त मैकडोनल्ट के साथ मिलकर देश के कई राज्यों में कोकीन सप्लाई कर चुका है। उसका मुख्य सप्लायर फैयान्सी नाम का युवक है। वह भी भारत आता जाता रहता है। उसी ने मैकडोनल्ट को तस्करी के लिए कोकीन उपलब्ध कराई थी। उनके साथी देहरादून और दिल्ली में पार्टियों में लोगों को यह कोकीन सप्लाई करते हैं। यह कोकीन भी वह दिल्ली से लेकर आया था।

पहले ये पकड़े गए विदेशी नागरिक

- पास्कल जॉन मूल निवासी तंजानिया, अस्थाई निवासी द्वारका दिल्ली-44 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा।
- सन्यू दियान मूल निवासी यूगांडा, अस्थाई निवासी विकासपुरी दिल्ली-16 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा।
- रेजिना वावेरू नेजरी मूल निवासी केन्या, अस्थाई निवासी फरीदाबाद-31 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें