फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, 15 मुकदमे... 11 साल से था वांटेड; पुलिस ने हथियार के चार को दबोचा

Sat, 24 Feb 2024 08:48 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड पुलिस ने पशु तस्कर कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश और उसके गिरोह के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के पास से पिस्टल, तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल का दौरा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पुलिस को मुठभेड़ के दौरान एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोकशी/पशु तस्कर कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश और उसके गिरोह के साथ पुलिस के बीच फायरिंग हुई। मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर में एक गोली लगी। जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर में दो गोली लगी और बदमाश एहसान के एक गोली लगी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से, पिस्टल, तमंचा बरामद किया है है। अभियुक्त फैजान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश था। जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे थे। अभियुक्त पर दो वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने का मामला दर्ज है। फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा था। 
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं। अभियुक्त एहसान पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया। घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। घायल पुलिस कांस्टेबल और बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इजाल चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें