फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Police: 12 आईपीएस अफसरों की हुई पदोन्नति, डीजीपी दीपम सेठ बने पुलिस विभाग के मुखिया

Tue, 07 Jan 2025 10:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

1995 बैच के ही आईपीएस पीवीके प्रसाद को भी डीजी रैंक पर पदोन्नत किया गया। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद देर रात तक अफसरों की पदोन्नति की सूची जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में डीजीपी दीपम सेठ समेत 12 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए गृह विभाग में डीपीसी हुई। इसमें दीपम सेठ को पुलिस फोर्स के मुखिया (एचओपीएफ) के तौर पर पदोन्नत किया गया। 1995 बैच के सेठ एडीजी रैंक नवंबर में प्रदेश का स्थाई डीजीपी बनाया गया था।

विज्ञापन


अब उन्हें सर्वोच्च वेतनमान के साथ डीजी रैंक के साथ पुलिस का मुखिया बनाया गया है। जबकि, 1995 बैच के ही आईपीएस पीवीके प्रसाद को भी डीजी रैंक पर पदोन्नत किया गया। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद देर रात तक अफसरों की पदोन्नति की सूची जारी की जा सकती है।

ये बने डीआईजी से आईजी

जन्मेजय खंडूड़ी, सेंथिल अबुदाई कृष्ण राज एस, डॉ. सदानंद दाते, सुनील मीणा. योगेंद्र सिंह रावत को डीआईजी से आईजी बनाया गया है।

Uttarakhand Police: अब आईपीएस अधिकारियों के इम्पैनलमेंट को लेकर छिड़ा विवाद, पढ़ें पूरा मामला

ये बने एसपी से डीआईजी

  • धीरेंद्र गुंज्याल और मुकेश कुमार

    इन्हें मिला चयनित वेतनमान

  • प्रहलाद मीणा और प्रीति प्रियदर्शिनी

  • यशवंत सिंह चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें