खेल नर्सरी और भविष्य की योजनाएं
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के स्पोर्ट्स हॉस्टलों को खेल नर्सरी के रूप में विकसित करने की योजना है। इसका एक पायलट प्रोजेक्ट इसी साल शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में आगामी राष्ट्रीय खेलों की तैयारी पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन, उनके प्रशिक्षण शिविर, बेहतर आहार, रहने व आने-जाने की सुविधा सुनिश्चित की जाए, जिससे उत्तराखंड का प्रदर्शन और बेहतर हो सके। इन प्रयासों से उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद है। इसके लिए शासन से अतिरिक्त बजट की मांग की गई है।