फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : पंतनगर-पिथौरागढ़-देहरादून फ्लाइट जल्द होगी शुरू - नवनियुक्त निदेशक राजीव पुनेठा

Fri, 27 Nov 2020 02:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
विज्ञापन
पंतनगर एयरपाेर्ट - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

पंतनगर-पिथौरागढ़-देहरादून फ्लाइट जल्द शुरू होगी। यह कहना है पंतनगर एयरपोर्ट के नवनियुक्त निदेशक राजीव पुनेठा का। पिथौरागढ़ से ताल्लुक रखने वाले राजीव पुनेठा ने विशेष बातचीत में एयरपोर्ट को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय पर्यटन स्थलों और औद्योगिक नगरी से सटे होने के चलते पंतनगर एयरपोर्ट यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है। इसके लिए प्रयास रहेंगे कि यात्रियों को पंतनगर से देश के अन्य महानगरों के बीच बेहतर हवाई सेवाएं उपलब्ध हों। 

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने बताया कि सर्वप्रथम प्रयास रहेगा कि दिल्ली से वाया देहरादून-पंतनगर आने वाली फ्लाइट पूर्व की भांति सीधे पंतनगर आए। एविएशन की देहरादून-पिथौरागढ़-पंतनगर के बीच बंद पड़ी फ्लाइट को दोबारा शुरू किया जाए। उन्होंने बताया कि कंपनी से बात की है और भरोसा मिला है कि यह फ्लाइट जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए डीजीसीए से भी क्लीन चिट मिल गई है। अब कंपनी से शेड्यूल आना बाकी है। 
विज्ञापन


प्रदेश में हेली सेवाओं के संचालन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि चिह्नित स्थानों पर हेलीपोर्ट विकसित करने के लिए तकनीशियनों की टीम का सर्वे अंतिम चरण में है। पंतनगर में न्यू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के सवाल पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई।

सीमांत पिथौरागढ़ जिले के सिलपाटा गांव में जन्मे पुनेठा ने बताया कि बचपन से ही एविएशन क्षेत्र में कार्य करने की प्रबल इच्छा रही। प्रारंभिक शिक्षा पिथौरागढ़ से हुई। लखनऊ विवि से स्नातक के बाद इलाहाबाद विवि से उच्च शिक्षा हासिल की और वर्ष 1991 में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का हिस्सा बने। प्राधिकरण में 25 वर्ष विभिन्न पदों पर निर्वहन करने के बाद दिल्ली, जैसलमेर और शिमला एयरपोर्ट में निदेशक के पद पर रहे। 

विज्ञापन

एक दिसंबर से बदलेगा दिल्ली-देहरादून-पंतनगर फ्लाइट का समय

सर्दियों के दौरान प्रतिवर्ष हवाई सेवाओं में बाधक बनने वाले कोहरे को देखते हुए एयर इंडिया ने वर्तमान में दिल्ली-देहरादून-पंतनगर के बीच संचालित फ्लाइट के समय में पहली दिसंबर से बदलाव किया है।

यह फ्लाइट दिल्ली से वाया देहरादून आकर सुबह 09 बजकर 30 बजे पंतनगर पहुंचती थी और 30 मिनट के बाद देहरादून के लिए उड़ान भरती थी। अब यह फ्लाइट दिल्ली से वाया देहरादून उड़ान भरकर 12 बजकर 30 बजे पंतनगर पहुंचेगी और 30 मिनट बाद देहरादून के लिए उड़ान भरेगी।

पूर्व निदेशक एसके सिंह को दी विदाई

बतौर निदेशक साढ़े तीन वर्ष कार्यरत रहे एसके सिंह को पंतनगर एयरपोर्ट में गुरुवार को भावभीनी विदाई दी गई। सिंह अब वाराणसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक बनाए गए हैं।

उन्होंने अपने संस्मरण में कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान एयरपोर्ट में बेहतर संचार व्यवस्था के लिए डीएमई की स्थापना, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए फेज सर्वेक्षण, एएआई के चेयरमैन और नागरिक उड्डयन सचिव का पंतनगर दौरा, थाईलैंड की राजकुमारी, श्रीलंका और फिनलैंड के राष्ट्रपति के आगमन का सफल संचालन आदि रहे।

उन्हें डीएम कार्यालय में भी विदाई दी गई। विधायक ठुकराल ने उन्हें मोमेंटो भी प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें