कैमरा और एक्शन देखने के लिए थाने के बाहर लगे सैट पर लोगों की भीड़ रही। कोतवाली परिसर में बिना मास्क और हेलमेट के अभिनेता ने बुलेट पर सवार होकर कई शूट किए। सड़कों पर बिना मास्क लोगों का चालान काटने वाली पुलिस शूटिंग देखकर तालियां बजाती रही।
शूटिंग की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय भी बनी। लोगों ने कहा कि सरकार एक तरफ कोविड संक्रमण फैलने की डर से गंगा घाटों पर छठ पूजन के बाद कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर रोक लगा रही है। वहीं दूसरी ओर बेवजह शूटिंग की अनुमति देखकर कोरोना का खतरा बढ़ा रही है।
मनोरंजन विभाग से शूटिंग की अनुमति लेकर आए थे। सेट लगाने से पहले शूटिंग टीम को कोविड मानकों का पालन करने की जानकारी दे दी गई थी। रोल करते वक्त मास्क लगाना संभव नहीं था, लेकिन अभिनय के बाद टीम ने मास्क पहना था।
- अमजीत सिंह, नगर कोतवाली निरीक्षक