फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2019: सीसीटीवी की निगरानी में होगी प्रदेश के 89 केंद्रों में मतगणना

Sun, 20 Oct 2019 11:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश के 89 मतगणना केंद्रों पर पर्यवेक्षक तैनात 
  • 30 लाख से अधिक मतपत्रों की होगी गिनती
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत तीन चरणों में हुए मतदान के बाद 30 लाख से अधिक मतों की गणना का काम सीसीटीवी की निगरानी में होगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने व्यवस्था की है। मतगणना 21 अक्तूबर की सुबह से शुरू होगी। 

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक मतगणना के लिए पर्यवेक्षकों को मतगणना स्थलों पर जिम्मेदारी संभालने का आदेश जारी कर दिया गया है। 21 अक्तूबर को होने वाली गणना विकास खंडों में बनाए गए मतगणना केंद्रों में होगी। इस हिसाब से 89 विकास खंडों में मतगणना होगी। इन मतगणना केंद्रों में आयोग ने पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षकों को तैनात करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। 

विज्ञापन

फिलहाल प्रशिक्षण में जुटे मतगणना कर्मी

प्रदेश में तीन चरणों में हुए मतदान में करीब 30 लाख वोट पड़े है। कुल 66397 पदों में 30797 पद तीनों चरण के मतदान के बाद खाली रह गए हैं। इस हिसाब से 35610 पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा इस दिन खुलेगा। आयोग की ओर से मतगणना के साथ ही मत परिणाम भी घोषित किए जाने की तैयारी है। 

मतगणना के लिए नियुक्त किए गए कर्मियों के प्रशिक्षण को हर हाल में 20 अक्तूबर तक पूरा कर लेने का आदेश भी आयोग की ओर से जिला  निर्वाचन अधिकारियों को भेजा गया है। आयोग के मुताबिक मतगणना कर्मियों को शनिवार को भी प्रशिक्षित किया किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें