फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः राज्य कर्मचारियों व पेंशनर्स की दीपावली हुई जगमग, डीए को सीएम ने दी मंजूरी

Sun, 20 Oct 2019 11:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पांच प्रतिशत डीए को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, तैयारी में जुटा वित्त विभाग
  • 1.60 लाख कर्मियों को अलग से मिलना है बोनस 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब एक हजार करोड़ रुपये के व्यय भार को किनारे करते हुए प्रदेश सरकार ने आखिरकार तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीपावली से पहले पांच प्रतिशत डीए के भुगतान का फैसला लिया है।

विज्ञापन


डीए वेतन में ही लग कर आता है लिहाजा कर्मचारियों को दीपावली से पहले ही वेतन मिल जाने का रास्ता भी साफ हो गया है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि प्रदेश में बोनस के हकदार 1.60 कर्मचारियों को भी दीपावली से पहले ही बोनस मिल जाएगा। 

केंद्र सरकार की ओर से पांच प्रतिशत डीए देने का आदेश जारी होने के बाद ही वित्त विभाग ने कर्मचारियों को डीए जारी करने की कसरत शुरू कर दी थी। सूत्रों के मुताबिक अब मुख्यमंत्री ने भी वित्त के प्रस्ताव को बतौर वित्त मंत्री हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद वित्त ने भी तैयारी को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

निगम कर्मचारी होंगे मुखर

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में कर्मचारियों के खाते ऑनलाइन हैं और ऐसे में उनके खातों में पैसे डालने में बहुत ही कम समय लगता है। संभावना है कि पंचायत आचार संहिता के समाप्त होते ही शासन के स्तर से आदेश जारी हो जाएगा।


प्रदेश में करीब 40 हजार निगम कर्मचारी भी हैं, जिनकी ओर से अब डीए और बोनस की मांग प्रमुखता से उठेगी। वर्तमान में औद्योगिक विकास विभाग की ओर से आदेश जारी होने के बाद ही इनको निगमों की ओर से डीए का भुगतान किया जाता है। यह डीए देने में भी निगम अपने संसाधनों का आकलन करते हैं। निगम कर्मियों का कहना है कि इस प्रक्रिया में समय लगता है। इनकी ओर से निगम कर्मियों को भी अन्य कर्मचारियों के साथ ही डीए देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें