इसी तरह टिहरी जिले में कीर्तिनगर में गवाणा क्षेत्र से प्रियंका देवी और नरेंद्रनगर में जयकोट के वार्ड दस से महेश को विजेता घोषित किया गया। 25041 ग्राम पंचायत सदस्य, 33 प्रधान, नौ सदस्य क्षेत्र पंचायत और एक जिला पंचायत सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे।
आयोग के मुताबिक अब भी ग्राम पंचायत सदस्यों के 5075, ग्राम प्रधानों के 93 और सदस्य क्षेत्र पंचायत के तीन पद रिक्त हैं। अब आयोग की ओर से शासन से कहा गया है कि वह पता लगाए कि ये पद किस कारण से रिक्त रह गए।
माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव से ठीक पहले पंचायत सदस्यों की शैक्षिक योग्यता के निर्धारण और आरक्षण की वजह से यह पद खाली रह गए हैं। आयोग को अब इन पदों पर फिर से उप चुनाव कराना होगा।