144 चुनाव चिह्न हैं निर्धारित
पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 144 चुनाव चिह्न निर्धारित किए हुए हैं। इनमें प्रधान के लिए 40, जिला पंचायत सदस्य के लिए 40, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 36 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 18 चुनाव चिह्न शामिल हैं। सभी के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न तय किए गए हैं। जैसे- प्रधान के लिए फावड़ा, बाल्टी, ड्रम, टोकरी, अनानास, कैमरा आदि। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नारियल, महिला पर्स, लौकी, पानी का जहाज, गुडिया, टेबल लैंप, टॉर्च आदि। जिला पंचायत सदस्य के लिए सीढ़ी, हथौड़ा, सैनिक, पेड़, सीटी, थर्मस आदि। वार्ड सदस्य के लिए तरबूज, सेब, घड़ा, शंख, चम्मल, डमरू, आम आदि।