फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पांच अक्टूबर को पहले चरण में 30 ब्लॉकों में होगा मतदान, भारत-नेपाल सीमा सील

Fri, 04 Oct 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में पांच अक्टूबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि पंचायतों में पहले चरण के चुनाव के तहत किसी तरह की चुनावी सभा, ध्वनि विस्तारकों का प्रयोग आदि नहीं होगा। मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है और अधिकतर पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना होंगी। 

विज्ञापन


वहीं, पंचायत चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गई है। मूनाकोट विकासखंड में आने वाले झूलाघाट के अंतर्राष्ट्रीय पुल को बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे बंद कर दिया गया है। यह झूला पुल अब मतदान के बाद 5 अक्टूबर की शाम पांच बजे खुलेगा। 

पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 30 ब्लॉकों में पांच अक्टूबर को मतदान होना है। आचार संहिता के तहत चुनाव प्रचार को 48 घंटे पहले ही रोक लिया जाता है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को सभी 30 ब्लॉकों में शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार रोक दिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

घर-घर जाकर करेंगे वोट की अपील

इसी के साथ अब चुनाव में घर-घर जाकर दरवाजा खटखटाने और व्यक्तिगत स्तर पर मुलाकात का सिलसिला भी शुरू हो गया है। आयोग की ओर से पुलिस प्रशासन से पर्याप्त संख्या में मतदान के लिए सुरक्षा बल की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया है। आयोग का कहना है कि मतदान केंद्रों के लिए निर्वाचन पार्टियों को शुक्रवार को रवाना किया जाएगा। इस समय प्रदेश के 12 जिलों में चुनाव हो रहे हैं। 

पर्यवेक्षकों की रहेगी सख्त निगाह
आयोग की ओर से पंचायत चुनाव में शांति के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए 44 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। आयोग ने पर्यवेक्षकों को लोगों की तरफ से होने वाली किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेने को कहा है। शिकायत सामने आने पर पर्यवेक्षक आयोग को भी रिपोर्ट करेंगे। आयोग की ओर से इन शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही को कहा गया है। 
विज्ञापन

पंचायत चुनाव एक नजर

विकास खंड 30
ग्राम पंचायतों की संख्या- 2464

मतदाता....
महिला        732753
पुरुष         762279

ग्राम पंचायत सदस्य        18406
ग्राम प्रधान                    2464
सदस्य क्षेत्र पंचायत        1022
सदस्य जिला पंचायत     121
मतदान केंद्रों की संख्या  2686
मतदान स्थलों की संख्या    3316
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें