फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: 5802 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त, ग्राम पंचायतों के 24 हजार पद रहेंगे खाली

Mon, 30 Sep 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव में नाम पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद यह भी साफ हो गया है कि पंचायतों में कुल पदों की तुलना में करीब 54 प्रतिशत प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। करीब तीस प्रतिशत निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

विज्ञापन


इस बार करीब 24 हजार ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रहेंगे। तीनों पंचायतों में 5802 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हुए हैं। नामांकन निरस्त होने की चोट क्षेत्र पंचायतों के साथ ही जिला पंचायत पर भी पड़ी है।

नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के बाद आखिरकार रविवार को राज्य निर्वाचन आयोग तस्वीर साफ कर पाया। आयोग की ओर से दी गई सूचना ने पंचायत चुनाव की तस्वीर का चिंताजनक पहलू भी सामने रखा है।
विज्ञापन


कुल 66397 पदों के सापेक्ष 36227 प्रतिनिधि ही मैदान में रह गए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से 22669 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। सबसे बुरे हालात ग्राम पंचायत सदस्य पद पर हैं। कुल 55572 पदों की तुलना में नामांकन ही 28951 हुए।

विज्ञापन

किन पदों पर कितने नामांकन हुए निरस्त

इनमें से 3575 नामांकन निरस्त हुए। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों की संख्या हटा दी जाए तो ग्राम पंचायतों के कुल 5608 पदों पर ही प्रदेश में निर्वाचन होगा। दो से अधिक संतान सहित अन्य विवादों का फर्क यह भी पड़ा की जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में नाम वापसी के साथ ही नाम भी बड़ी संख्या में निरस्त हुए।  

पद                                 कुल पद             कुल नामांकन     निरस्त        कुल प्रत्याशी जो चुनाव लड़ेंगे
ग्राम पंचायत सदस्य             55572              28951            3575                5608
प्रधान                                7485              24366             793                   17211
सदस्य क्षेत्र पंचायत                2984            11294            1202                  8365
सदस्य जिला पंचायत             356                2214            232                    5043
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें