ग्राम पंचायतों में दो से अधिक संतान वालों को लड़ने का मौका मिल गया है लिहाजा नामांकन पत्रों की जांच में तस्वीर बहुत हद तक बदलने की उम्मीद नहीं है। इतना जरूर है कि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत में तस्वीर बदल सकती है।
आयोग के मुताबिक नामांकन पत्रों को दाखिल करने के अंतिम दिन 3949 नामांकन हुूए। यह पिछले तीन दिनों के मुकाबले बहुत अधिक था। अब यह साफ हो गया है कि जिला और क्षेत्र पंचायत में दो से अधिक संतान वालों के नामांकन पत्र निरस्त होंगे। ऐसे में चुनाव लड़ने वालों की संख्या कम हो सकती है।
अंतिम दिन इतने नामांकन
ग्राम पंचायत सदस्य 22081
प्रधान 11243
सदस्य क्षेत्र पंचायत 5229
सदस्य जिला पंचायत 941
पद कुल संख्या नामांकन
सदस्य ग्राम पंचायत 55574 30752
ग्राम प्रधान 7485 24842
सदस्य क्षेत्र पंचायत 2984 11886
सदस्य जिला पंचायत 356 2241
कुल 66399 69721