प्रदेश में चार बजे तक कुल 58 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, देहरादून के रायपुर में चार बजे तक 74.39 तो डोईवाला में 62.39 फीसदी मतदान हुआ। अल्मोड़ा में शाम चार बजे तक के आए आंकड़ाें के अनुसार 54.10 फीसदी मतदान हुआ है। जिसमें कुल 106705 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं, नैनीताल में पिथौरागढ़ में 56.30 फीसदी मतदान हुआ।
रुद्रपुर के शांतिपुरी के खमियां नंबर दो में 100 साल के बुजुर्ग वोट डालने आये। यहां छतरपुर में वोट डालने को मतदाता कतार में लगे हैं। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
बुजुर्ग मतदाता सुबह ही मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी और डुंडा ब्लॉक में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। ग्राम पंचायत रनाड़ी के पोलिंग बूथ पर 105 वर्षीय तारा देवी व 103 वर्षीय कस्तूरी देवी मत डालने पहुंची।
ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर विकासखंड में दानपुर मतदान केंद्र पर बुजुर्ग हीरा लाल हार्ट पेशेंट होने के बावजूद मतदान को पहुंचे। मतदान केंद्र में सीओ हिमांशु शाह ने निरीक्षण किया। यहां सामिया की ग्राम प्रधान प्रत्याशी पूजा वर्मा ने वोट डाला।