फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः 46वीं वाहिनी पीएसी के जवान अब बिना अनुमति नहीं रख पाएंगे बड़ी मूछें

Thu, 14 Mar 2019 02:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/रुद्रपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पीएसी में अब कोई भी जवान बिना अनुमति के बड़ी मूंछ नहीं रख पाएगा। रुद्रपुर स्थित 46 वाहिनी पीएसी के सेनानायक का यह आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि पुलिस मुख्यालय ने इस तरह के किसी आदेश का संज्ञान होने से इनकार किया है। वहीं पीएसी अधिकारी ने ऐसे किसी आदेश से इनकार किया। हालांकि बाद में मानक की बात कही। 

विज्ञापन


बुधवार को सोशल मीडिया पर रुद्रपुर स्थित 46 वाहिनी पीएसी के सेनानायक का एक आदेश वायरल हुआ है। आदेश समस्त दल नायक को संबोधित है। जिसमें कहा गया है कि दल और विभिन्न शाखाओं में नियुक्त कर्मचारी बिना विभागीय अनुमति के बड़ी मूछें रख रहे हैं, जो अनुचित है।

आदेश में कहा गया है कि पीएसी में तैनात जो भी कर्मचारी मूछें रखेंगे, वह निर्धारित मानक के अनुरूप ही रख सकेंगे। वायरल पोस्ट में सेनानायक की तरफ से आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने पीएसी के सेनानायक की तरफ से ऐसे किसी आदेश की जानकारी होने से इनकार किया है। 

इस आदेश के बारे में पूछे जाने पर 46वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सुखवीर सिंह का कहना है कि पीएसी अनुशासित बल है। यहां जो भी होता है वह मानक व नियम के हिसाब से होता है। ऐसा कोई भी आदेश न आया है और न लागू किया गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल आदेश की कॉपी के बारे में उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में यह बात आई है, लेकिन मैंने लिखित आदेश नहीं दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि सुबह गणना के दौरान मौखिक ही मानक की बात कही थी। अब मातहतों ने उनके हवाले से आदेश जारी किया है, इस पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें