इंजीनियर खंडूड़ी ने दिल्ली इंजीनियंरिंग कालेज से इंजीनियंरिंग की उपाधि लेकर, कैलाग से एमबीए की उपाधि प्राप्त की। 10 साल तक टर्नर ब्रदर के साथ काम भी किया। सामाजिक रुप से मनीष जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था के हेड के रुप में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
विधायक यमकेश्वर व बहन ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि मुझे मनीष के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी मिली। बेहतर होगा, आप उन्हीं से बात करें। राजनीतिक अनुभव के लिहाज से मनीष ने पिता जी और मेरे चुनाव में काम किया था।
हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पार्टी का कोई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहा है। जनरल खंडूड़ी के बेटे के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं के सवाल पर भट्ट ने कहा कि वे पार्टी के सदस्य नहीं हैं और पार्टी का ऐसा कोई सदस्य कांग्रेस में नहीं जा रहा, जो पांच रुपये का भी सदस्य है।
भट्ट ने कहा कि ये कांग्रेस का दुष्प्रचार है। दावा किया कि भाजपा का तो नहीं लेकिन कांग्रेस के कई नेता हमारी पार्टी में आने को कतार लगाए खड़े हैं। इनमें कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन पार्टी को कोई जल्दी नहीं है, गुण दोष के आधार पर ऐसे नेताओं को भाजपा में शामिल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत ने भी भाजपा के किसी नेता के कांग्रेस में शामिल होने से साफ इंकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई कार्यकर्ता कांग्रेस में नहीं जा रहा है। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत ने भी भाजपा के किसी नेता के कांग्रेस में शामिल होने से साफ इंकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई कार्यकर्ता कांग्रेस में नहीं जा रहा है।