फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UOU के दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल, कहा रोजगार की समस्याओं से जूझ रहा आज का युवा

Wed, 15 Nov 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति और राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने कहा कि युवा वर्ग रोजगार की समस्याओं से जूझता नजर आ रहा है। कामकाजी छात्रों और रोजगार की खोज करने वाले लोगों के लिए वर्तमान कार्यक्रमों में रोजगार के लिए कौशल का समावेश होना चाहिए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि विश्वविद्यालय ऐसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को लक्ष्य बनाकर संचालित करें जिससे युवा वर्ग को अधिक से अधिक रोजगार मिल सकें।   दीक्षांत समारोह को गौरवशाली अवसर बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह खुशी की बात है कि विश्वविद्यालय की छात्र संख्या चालीस हजार से भी अधिक हो चुकी है।

 उच्चशिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि गुणवत्ता परक उच्चशिक्षा के लिए प्राचार्यों एवं शिक्षाविदों के सेमिनार आयोजित किये जाएंगे। सभी जनपदों के 13 डिग्री कालेजों में आईएएस, पीसीएस की कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


इसमें कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसएसपी आदि अधिकारी व्याख्यान देंगे। चार माह के भीतर रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति हो जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब प्राइवेट परीक्षाएं समाप्त की जा रही हैं।

 डॉ. रावत ने कहा सभी विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह की ड्रेस देशी परिधान में बनाई जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों से आनलाइन सुझाव भी मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 100 गरीब छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पीएचडी  के साथ ही अनुसूचित जाति जनजाति के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जायेगी।  टॉपर, मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप दिये जायेंगे। गरीब मेधावी विद्यार्थियों को विदेश में उच्चशिक्षा के लिए 50 लाख तक का ऋण दिया जायेगा।  
 
विज्ञापन

तीन स्वर्ण पदक प्रमोद गोल्डी की ओर से प्रायोजित

कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने कहा कि तृतीय दीक्षांत समारोह मे सत्र 2016-17 के आठ हजार से ज्यादा उत्तीर्ण छात्रों को उपाधि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या 40 हजार पहुंच चुकी है। विश्वविद्यालय द्वारा आठ क्षेत्रीय केन्द्र व 238 अध्ययन केन्द्र संचालित किये जा रहे है।

समारोह मे विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले 19 स्नातकों एवं परास्नातकों को स्वर्ण पदक के साथ ही दो छात्रों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक व चार स्नातक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदान किये गये।

संचालन कुलसचिव प्रो. आरसी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में उच्चशिक्षा निदेशक डा. बीसी मेलकानी, कुमाऊं विवि के कुलपति डीके नौड़ियाल, कुलसचिव आरसी मिश्र, प्रो. दुर्गेश पंत, डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी बाजपेयी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

तीन स्वर्ण पदक प्रमोद गोल्डी की ओर से प्रायोजित
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में इस वर्ष सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों को लाला देवकी नंदन, शीला देवी, भगवती देवी स्मृति स्वर्ण पदक भी प्रदान किये गये। ये स्वर्ण पदक डा. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी द्वारा विशेषकर छात्राओं के लिए प्रायोजित किए गए हैं।

स्नातक स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा दृष्टि बौड़ाई को लाला देवकी नंदन नंद किशोर स्मृति स्वर्ण पद, स्नातकोत्तर स्तर पर आरती को शीला देवी- लाला ओम प्रकाश स्वर्ण पदक एवं एमकॉम परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता मनीषा पांडे को भगवती देवी-लाला नंद किशोर अग्रवाल स्मृति स्वर्ण पदक राज्यपाल डा. केके पॉल द्वारा प्रदान किए गए। गोल्डी द्वारा यूओयू को एक लाख 80 हजार का चेक प्रदान किया था।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें