फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के साथ शादी की खरीदारी करने जा रही थी बेटी, लेकिन डोली उठने से पहले उठ गई अर्थी

Wed, 15 Nov 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस बेटी की शादी की तैयारियों में पूरा परिवार जुटा था, डोली से पहले ही घर के आंगन से उसकी अर्थी उठ गई। बेटी को ऐसे देख शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन


ओखलकांडा ब्लॉक के थलाड़ी (गंगोलीगाड़) गांव में रमेश सिंह के घर में जहां बेटी की शादी के लिए शहनाइयां बजनी थीं आज वहां मातम छाया हुआ है। पिता के साथ मंगलवार सुबह शादी के लिए खरीदारी करने हल्द्वानी जा रही चंपा की चट्टान से गिरकर मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

जो पिता घर से अपनी बेटी को डोली में विदा करने का ख्वाब संजोया हुआ था, उसके सामने बेटी की अर्थी उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।  थलाड़ी गांव निवासी चंपा (28) पुत्री रमेश सिंह की शादी नंधौर वैली (चोरगलिया) में तय हुई थी।

21 नवंबर को गांव में बारात आनी थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे चंपा अपने पिता रमेश सिंह के साथ शादी की खरीदारी के लिए हल्द्वानी जा रही थी। सड़क तक पहुंचने के लिए दोनों गंगोलीगाड़ से लेनधार तोक तक पैदल चल रहे थे। जानकारी के अनुसार सड़क से कुछ पहले चंपा असंतुलित होकर चट्टान से गहरी खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें