फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय: एक जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन दाखिले, जान लें प्रवेश प्रक्रिया के नियम  

Tue, 23 Jun 2020 10:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

  • सभी स्नातकोत्तर एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम सेमेस्टर प्रणाली में शुरू होंगे
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नए सत्र 2020-21 में प्रवेश प्रक्रिया पहली जुलाई से शुरू होगी। इस बार प्रवेश ऑनलाइन होंगे। सभी स्नातकोत्तर और प्रोफेशनल पाठ्यक्रम सेमेस्टर प्रणाली में होंगे। यह निर्णय मुक्त विश्वविद्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने कहा कि परीक्षाएं छह जुलाई से प्रस्तावित हैं, जिसमें राज्य सरकार और यूजीसी की गाइडलाइन का इंतजार है। उसके बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं प्रो. गिरिजा पांडेय ने सभी अध्ययन केंद्र समन्वयकों को नए सत्र में प्रवेश कराने को कहा।  


परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने परीक्षा और असाइनमेंट संबंधित जानकारी दी।  बैठक में प्रवेश प्रभारी डॉ. एमएम जोशी, कुलसचिव भरत सिंह, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राकेश रयाल, विवि के सभी सहायक क्षेत्रीय निदेशक  आदि मौजद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया के नियम

-सभी स्नातकोत्तर एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रम सेमेस्टर प्रणाली में शुरू होंगे।
- प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर का प्रवेश शुल्क एक साथ जमा करना होगा। अलग-अलग सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क अलग-अलग जमा करना होगा।
- छात्र को प्रवेश लेते समय अपना मोबाइल नंबर और मेल आईडी रजिस्टर्ड करवाना होगा। 
-सत्र 2019-20 में अध्ययनरत अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर बाकी सभी छात्र भी नए सत्र में एक जुलाई से अगले वर्ष या सेमेस्टर में प्रवेश ले सकेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें