फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि, आदेश जारी

Mon, 13 Jul 2020 07:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सचिव अमित सिंह नेगी ने जारी किया आदेश
  • मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की थी घोषणा
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण रोकने में सराहनीय कार्य करने वाली आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि देगी। सोमवार को सचिव अमित सिंह नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग, घर-घर जाकर सर्विलांस का कार्य करने वाली आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की थी।


स्वास्थ्य विभाग में 11651 आशा कार्यकर्ता और महिला एवं बाल विकास विभाग में लगभग 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने घर-घर जाकर सर्विलांस कर कोरोना संदिग्ध लोगों की पहचान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव अमित सिंह नेगी की ओर से जारी आदेश में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक-एक हजार रुपये की सम्मान राशि देने की मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें