फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः केंद्र उत्तराखंड के एक करोड़ लोगों को देगा रोजगार

Sun, 07 Aug 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : getty
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि टेक्सटाइल सेक्टर में अगले तीन सालों में उत्तराखंड में एक करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से टेक्सटाइल सेक्टर के लिए 6000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। गारमेंट का निर्यात बढ़ाने के लिए निर्यातकों को कई तरह की रियायत देने की भी घोषणा की गई है।

शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में टम्टा ने कहा कि कृषि क्षेत्र के बाद रोजगार के सर्वाधिक अवसर टेक्सटाइल क्षेत्र उपलब्ध कराता है। उत्तराखंड में भी टेक्सटाइल क्षेत्र में प्रगति करने की भरपूर संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में टेक्सटाइल पार्क बनाया जाना भी प्रस्तावित

अजय टम्टा - फोटो : PTI
रेशम उद्योग को यहां पर बढ़ावा दिया जा सकता है। केंद्रीय रेशम बोर्ड के माध्यम से 2008 में जो कार्य करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, वह अधर में लटका है। इसके अलावा यहां पर हस्तशिल्प के क्षेत्र में भी भरपूर संभावना है।

प्रदेश में टेक्सटाइल पार्क बनाया जाना भी प्रस्तावित है। इसके लिए जो मेगा क्लस्टर बनाना है उसे पूरा करके देने का काम राज्य सरकार है। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री ने कहा कि मंत्रालय अच्छे डिजाइनरों और हैंडलूम कंपनियों के साथ एमओयू पर भी हस्ताक्षर करेगी।

केंद्र सरकार का लक्ष्य गारमेंट के निर्यात के क्षेत्र में विश्व बाजार में दबदबा बनाने का है। इसके लिए निर्यातकों को रियायत भी उपलब्ध कराई जाएगी।

टम्टा ने बताया कि केंद्र सरकार ने 7 अगस्त को हथकरघा दिवस मनाने का फैसला लिया है। इसके तहत पिछले साल चेन्नई में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस साल वाराणसी में यह आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बुनकरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें