आपको बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि उत्तराखंड का नंबर-1 हिंदी दैनिक अखबार 'अमर उजाला' आपको अपने देश में एक पहचान देने की तैयारी कर रहा है।
पिछले 17 सालों से देवभूमि की समस्या और उसकी गौरवगाथा बताने वाला उत्तराखंड का यह हिंदी दैनिक अपने ऑनलाइन संस्करण (www.dehradun.amarujala.com) के साथ लगातार प्रगति के पथ पर है।इसलिए हम चाहते हैं कि आप भी इस सफर में हमारे साथ जुड़ें।
हम आपकी बातें, समस्याएं और आप से जुड़ी हर खबर को देश और विदेशों में आप तक अपने ऑनलाइन संस्करण के जरिए पहुंचाएंगे।
इसके लिए आपको सिर्फ यह बताना होगा कि आप अभी किस देश में कार्यरत हैं, विदेश में आपका पेशा क्या है? और उत्तराखंड में आप कहां के निवासी हैं? इस मेल के जवाब के साथ ही आप अमर उजाला परिवार से जुड़ जाएंगे।