फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: अंतिम मतदाता सूची जारी, देहरादून में 80,8348 मतदाता करेंगे मतदान 

Tue, 13 Nov 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए जिला निर्वाचन दफ्तर ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। जिले के छह निकायों में कुल 8,08348 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाता सूची प्रकाशन के बाद जिला में करीब दो हजार से अधिक मतदाता बढ़े हैं।

विज्ञापन


नगर निगम दून के 100 वार्डों में छह लाख 28 हजार 398 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी निर्वाचन अधिकारियों को अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई है। 18 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव के लिए नगर निगम दून, ऋषिकेश, नगर पालिका परिषद डोईवाला, विकासनगर, हरबर्टपुर, मसूरी के 193 वार्डों की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई।

नगर निगम देहरादून व नगर पालिका मसूरी की वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। छह निकायों के कुल 193 वार्डों में 871 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर निगम दून में सबसे ज्यादा वार्ड व मतदाता होने से 671 केंद्रों पर मतदान किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी जिला के मतदान केंद्रों को स्वीकृति दे दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से 871 मतदान स्थलों को अधिग्रहण करने के आदेश जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी सबसे बड़ा मतदान केंद्र

नगर निगम दून के वार्ड-75 लोहिया नगर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी सबसे बड़ा मतदान केंद्र है। इस केंद्र में दो पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें बूथ-दो पर 1330 और बूथ-एक में 1323 मतदाता अपना वोट डालेंगे। जबकि वार्ड-86 सेवलाकलां के अंतर्गत मुक्तेश्वर एकेडमी बूथ-दो सबसे छोटा मतदान केंद्र है। इस बूथ पर मतदाताओं की संख्या 136 है। 

निकाय चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है। इसके आधार पर निकाय चुनाव में मतदाता वोट डालेेंगे। मतदाता सूची में अब न तो कोई नाम दर्ज किया जा सकता है और न ही कोई संशोधन होगा।

-वीएस चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानी

जिला में निकायवार मतदान स्थल व मतदाताओं का ब्योरा
निकाय                        वार्ड            मतदान स्थल            मतदाता
नगर निगम, देहरादून            100            671                        6,28398
नगर नगर, ऋषिकेश        40            90                            83,507
नगर पालिका, विकासनगर 11            22                            18,091
नगर पालिका, डोईवाला    20            49                            47,304
नगर पालिका, हरबर्टपुर    09                11                            9035
नगर पालिका, मसूरी        13            28                            22,013
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें