फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चैकिंग के लिए 1 घंटे तक रोके रखी मरीज की कार, अस्पताल ले जाने से पहले ही युवती की हुई मौत

Tue, 13 Nov 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Dead Body
विज्ञापन

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के पथरी रौ पुल पर चेकिंग के नाम पर एक घंटे तक रोकने के चलते एक युवती की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप मढ़ते हुए कई घंटों तक जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन


एसओ ने जैसे तैसे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। इधर, एसपी सिटी ने पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट तलब की है। पिरान कलियर क्षेत्र के गांव इमलीखेड़ा के रहने वाले सुक्कड़ की पत्नी रिजवाना की अचानक देर रात तबियत खराब हो गई।

परिजन आनन फानन में उसे रुड़की के एक अस्पताल में ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गांव के ही रहने वाले एक ग्रामीण अनिल पाल की कार लेकर परिजन मरीज को लेकर एम्स जा रहे थे। आरोप है कि पथरी रौ पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को एक घंटे तक रोके रखा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस को जानकारी दी गई कि कार में मरीज मौजूद है। उसे हायर सेंटर ले जा रहे हैं, लेकिन तब भी पुलिस ने कार को रोके रखा। करीब एक घंटे बाद जब उन्हें जाने दिया गया, तब रास्ते में युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद शव लेकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।  

सूचना मिलने पर एसओ दीपक कठैत मौके पर पहुंच गए। एसओ ने गुस्साए परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। फिर परिजन शव लेकर गांव चले गए। इधर, भाजपा नेता आदित्य सैनी ने पूरे मामले की जानकारी एसएसपी व एसपी सिटी को दी है।

उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी से प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। इधर, एसपी सिटी ने बताया कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है। स्थानीय पुलिस से रिपोर्ट तलब कर ली गई है। रिपोर्ट के अनुसार ही अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें