फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः ताऊ के बेटे से हुआ प्यार तो महिला ने प्रेमी और चचेरे भाई के करवा दी पति की हत्या

Sat, 20 Mar 2021 08:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैंपटी में हुए हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। टिहरी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपियों ने पहले मृतक को शराब पिलाई उसके बाद उसके सिर में रॉड मारकर उसे मौत के घाट उतारा।

विज्ञापन


देहरादूनः एक होटल में हुई युवती की साधारण सी हत्या बनी पेचिदा, ‘क’ और ‘ज’ के राज में उलझी पुलिस

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन जांच में जुटी पुलिस और एसओजी ने आरोपियों को पकड़ लिया। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि हत्या में शामिल दोनों आरोपियों और मृतक की पत्नी को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कैंपटी में हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि प्रेम संबंध में आड़े आ रहे पति को मौत के घाट उतारने का प्लान मृतक की पत्नी पिंकी ने ही बनाया था। 16 मार्च को मसूरी अपने मायके गई पिंकी ने अपने ताऊ के बेटे प्रेमी नितिन कुमार और चचेरे भाई दिनेश दास को फोन कर बताया कि उसका पति शिव दास कमरे पर अकेला है।

उसके बाद दोनों शराब लेकर उसके कमरे पर गए। आरोपियों ने शिव दास (26) पुत्र प्रेम दास निवासी ग्राम डरोगी थाना पुरोला उत्तरकाशी को पहले शराब पिलाई और उसके बाद उसके सिर पर रॉड मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद दोनों फरार हो गए।

बताया गया कि शाम करीब चार बजे पड़ोस की एक महिला ने शिव दास को लहूलुहान स्थिति में देखा। मकान मालिक को भी घटना का पता चलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दिया इनाम 

एसएसपी ने बताया कि अपराध को दबाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही 17 मार्च को मृतक के फुफेरे भाई संजू ने पुलिस को तहरीर देकर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस और एसओजी ने साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी नितिन कुमार (26) पुत्र मदन लाल निवासी नौगांव थाना थत्यूड़, हाल निवास निकट मशरूम प्लांट सहसपुर देहरादून और दिनेश दास (22) पुत्र रोशन दास निवासी मोलधार थाना थत्यूड़ टिहरी को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि मृतक शिवदास अपनी पत्नी पिंकी के साथ शराब पीकर मारपीट करता था। इसको लेकर अक्सर पिंकी और नितिन की बात होती रहती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।

षडयंत्र में पिंकी पत्नी शिव दास के भी शामिल होने पर उसको भी हिरासत में लिया गया। उसने भी अपना अपराध कबूल कर लिया। बताया गया कि शिवदास कैंपटी में फोटोग्राफरी का काम करता था। उसके आठ और ढाई साल के दो बच्चे हैं, बच्चों को उनकी नानी अपने घर ले गई। बताया गया कि आरोपी सहसपुर होटल में नौकरी कर रहे थे।

तीन दिन में हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार चामोली, कैंपटी थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल, आशीष कुमार, शीशपाल चौहान, नरेंद्र राणा, उपेंद्र भंडारी, अनिरुद्ध, योगेंद्र सिंह, उबेद उल्ला,  राकेश और राहुल शामिल थे। मर्डर की गुत्थी सुलझाने पर पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र नीरू गर्ग ने पुलिस टीम को पांच हजार और एसएसपी तृप्ति भट्ट ने ढाई हजार इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें