पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि साहसिक खेलों के आयोजन से कोविड महामारी से प्रभावित हुए पर्यटन के पुनर्स्थापन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। साहसिक खेलों के आयोजनों से राज्य को एक नई पहचान मिलेगी।
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने साहसिक खेलों के माध्यम से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। पौड़ी में एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल आयोजित किया गया। अगले माह नैनीताल में जिला प्रशासन के सहयोग से विंटर कार्निवाल किया जाएगा।