फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भूमाफिया यशपाल तोमर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 56 बीघा जमीन के मामले में की गई कार्रवाई 

Sun, 30 Jan 2022 05:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

उत्तराखंड एसटीएफ भूमाफिया यशपाल तोमर के खिलाफ पिछले काफी समय से इस जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के ज्वालापुर की चर्चित 56 बीघा जमीन की धोखाधड़ी के मामले में एसटीएफ की एक टीम ने बागपत निवासी यशपाल तोमर को गिरफ्तार किया है। यशपाल तोमर की गिरफ्तारी की सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ की टीम भी उससे पूछताछ के लिए हरिद्वार पहुंची। 
विज्ञापन


ज्वालापुर की चर्चित की 56 बीघा जमीन मामले में दिल्ली निवासी गिरधारी लाल ने पिछले दिनों एक मुकदमा ज्वालापुर कोतवाली में दर्ज कराया था। जिसमें आरोप था कि यशपाल तोमर उस पर जमीन अपने नाम करने का दबाव डाल रहा है।

उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच उत्तराखंड एसटीएफ को सौंपी गई थी। एक टीम आरोपी यशपाल तोमर को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर हरिद्वार ले आई है। ज्वालापुर कोतवाली में उससे पूछताछ की जा रही है। बागपत के रहने वाले यशपाल तोमर का विवादित जमीनों से पुराना नाता है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि हरिद्वार से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक उसकी सैकड़ों करोड़ रुपये की जमीन हैं। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि यशपाल तोमर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। ज्वालापुर पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें