पूर्व में तनाव से जूझ चुके लोगों में अधिक खतरा
जिला चिकित्सालय की वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. निशा सिंगला ने बताया कि अचानक मौसम बदलने में रिकरेंट मौसम डिसॉर्डर के मरीज बढ़ जाते हैं। ये वे मरीज होते हैं जो पूर्व में तनाव की चपेट में आ चुके होते हैं। उनमें फिर से मैनिया और डिप्रेशन की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसी स्थिति में या तो वे शांत-शांत रहने लगते हैं या चंचल हो जाते हैं। पिछले कुछ दिनों में उनके पास इस तरह के लक्षण के साथ करीब आठ से 10 लोग पहुंचे हैं।
-ऐसे करें बचाव
1- ऑफिस और घर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रखें
2- सुबह समय पर उठें
3- हल्का व्यायाम और वॉक अवश्य करें
4- धूप न होने पर भी घर से बाहर निकलें